महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया संन्यास का ऐलान

महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया संन्यास का ऐलान 24 साल में 20 बार बने ग्रैंड स्लैम चैम्पियन 



फेडरर ने कहा कि 41 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है।  फेडर ने बताया, 'मैं 41 साल का हूं. मैंने 24 वर्षों में 1500 से अधिक मैच खेले हैं। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह पहचान करनी होगी कि यह मेरे प्रतिस्पर्धी करियर का अंत कब है। 
                                                    स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान किया है।  41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया। फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार फोफेशन लेवल पर खेलते दिखाई देंगे। फेडरर पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।  राफेल नडाल ने सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। 
        फेडरर ने आगे अपनी पत्नी मिर्का को धन्यवाद दिया जो हर मिनट उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने लिखा, 'उसने फाइनल से पहले मुझे काफी प्रोत्साहित दिया था, उस समय वह पूरे 8 महीने की प्रेग्नेंट होने पर भी काफी मैच देखे थे और वह 20 सालों से अधिक समय तक मेरे साथ रही हैं। 

ओलंपिक में भी जीत चुके हैं गोल्ड मेडल
रोजर फेडरर ने 28 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन के जरिए अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। तब उन्होंने खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को मात दी थी।  उस समय वह 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए थे।  हालांकि बाद में राफेल नडाल ने इस साल उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला था।  उस खिताब के बाद से फेडरर पर उम्र का असर साफ दिखना शुरू हो गया और उनके फॉर्म में गिरावट आ गई।  चोट के चलते इस साल फेडरर ने एक भी ग्रैंड स्लैम में भाग नहीं ले पाए। आखिरी बार फेडरर ने 2021 के फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। 
                             फेडरर को ग्रास कोर्ट और हार्ड कोर्ट का शहंशाह माना जाता है, लेकिन लाल बजरी पर उनका प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा। इसके बावजूद फेडरर ने एक मौके पर ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। फेडरर ने अपने करियर में 8 विम्बलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। इसके अलावा वह ओलंपिक में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं। 

सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब: 
  1. राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4) 
  2. नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 21 (ऑस्ट्रेलियन-9, फ्रेंच-2, विम्बलडन-7, यूएस-3) 
  3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5) 
  4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)

No comments

Theme images by merrymoonmary. Powered by Blogger.